ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -प्रधानमंत्री द्वारा दिनांक 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से विज्ञान
भवन, नई दिल्ली में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के आयोजन में देशभर से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। जनपद में कार्यकम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, सोनेपुर, चित्रकूट में भी हुआ, जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव एवं विशिष्ट अतिथि पंकज अग्रवाल अध्यक्ष डी०सी०बी० बांदा-चित्रकूट रहे। इनके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी डी०पी० पाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरूण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी भूपेश द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डी०सी० मनरेगा डी०एन० पाण्डेय जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता, जिला कीडा अधिकारी सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं, कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी महिलाएं, उद्यमी, स्टार्टअप लीडर्स, आंगनवाडी कार्यकत्री, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र की महिलाओं आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी सरकार ने माताओं एवं बहनों व बेटियों को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं बनाई व कियान्वित की जा रही है। आज भारत के हर क्षेत्र माताओं एवं बहनों का अमूल्य योगदान है। विकसित भारत बिना आधी आबादी के पूर्ण नहीं हो सकता। आज सरकार द्वारा आवास आवंटन, राशन कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि लाभपरक योजनाए महिला मुखिया के नाम ही की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी बी०एल० गुप्ता एवं महेन्द्र पटेल द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा” के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई। “जीवन के प्रथम 6 वर्षों में मस्तिष्क के विकास को अधिकतम करना” को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार हेतु कार्यकम विगत 9 वर्षों से प्रधानमंत्री द्वारा प्रेरणा चलाया जा रहा है। जनसमुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण से सम्बन्धित विभिन्न कन्वर्जेस विभागों द्वारा माँ एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण, प्रारंभिक वर्षों में खेल-आधारित शिक्षा, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, मजबूत आंगनवाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाने सम्बन्धी गतिविधियां इस वर्ष आयोजित कराई जा रही हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा” के अन्तर्गत दिनांक 15अप्रैल2026 बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 02 बजे के मध्य “सही पोषण और प्रारम्भिक देखभाल-बच्चों के विकास का सशक्त आधार” थीम पर आधारित “पोषण पाठशाला” का आयोजन किया जायेगा, जिसमें विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त विषय विशेषज्ञों द्वारा हिंदी में विस्तार से चर्चा की जायेगी। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट भी किया जायेगा, जिसके माध्यम से कोई भी लाभार्थी/आम जन मानस इस कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकता है।
अन्त में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो का आभार व्यक्त कार्यक्रम समाप्त किया गया।
चित्रकूट -कलेक्ट्रेट सभागार, सानेपुर, चित्रकूट में “नारी शक्ति वं” नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा गया






