ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में दिसम्बर 2025 में जनपद स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मानिकपुर में आयोजित हुई जिसमें संस्थान की बालिका वर्ग में बॉलीबाल टीम विजयी घोषित हुई। जनवरी 2026 में मण्डल स्तर पर आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मानिकपुर की बालिका वर्ग की टीम वॉलीबाल में पुनः विजेता घोषित हुई। फरवरी 2026 में मण्डल स्तर पर विजयी टीमों के बीच जोनल स्तर पर सम्पन्न हुई खेल प्रतियोगिता में एक बार पुनः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्थान, मानिकपुर की बालिका वर्ग की वॉलीबाल टीम ने सफलता प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोनल खेल प्रतियोगिता में विजयी टीमों के मध्य दिनाँक 20 फरवरी 2026 को लखनऊ के के०डी० सिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुई प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बरगढ़ (चित्रकूट) की बालिका वर्ग की खो-खो एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मानिकपुर की बालिका वर्ग की वॉलीबाल टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मानिकपुर की बालिका वर्ग की वॉलीबाल टीम ने सफलता के झण्डे गाढते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानिकपुर बालिका वर्ग की टीम ने अपने खेल कौशल के दम पर लखनऊ एवं मेरठ जैसे महानगरों की खिलाडियों पर दबदबा बनाते हुए सफलता प्राप्त की।
संस्थान की बालिका वर्ग की वॉलीबाल टीम की सदस्य दीपा (कप्तान), खुशी गुप्ता, हर्षिता केशरवानी, रोशनी, निरंजना, ज्योति एवं खुशी की सफलता पर सयुक्त निदेशक (प्रशि०/शिक्षु०), चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा राधेश्याम यादव एवं सस्थान के प्रधानाचार्य दुष्यन्त कुमार द्विवेदी ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही क्रीड़ा प्रभारी प्रतीक श्रीवास्तव एवं सुश्री स्मिता सिंह की देख-रेख में गयी विजयी टीम की प्रतिभागियों का संस्थान आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण करते हुए उनका मुँह मीठा कराकर स्वागत किया।
चित्रकूट – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर की बालिका वर्ग की टीम वालीबॉल प्रतियोगिता में अव्वल






