Home / News / चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

ब्यूरो संजय मिश्रा
राजापुर/चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल,उपजिलाधिकारी श्री फूलचंद्र यादव एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज करन की उपस्थिति में तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को अवगत कराया जाए। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जमीन सम्बन्धित विवाद में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि सम्बन्धी मामलों को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाये।

Tagged:
[post-views]
Share
Now