Home / Events / मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा तहसील राजापुर का औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा तहसील राजापुर का औचक निरीक्षण

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट | 21 फरवरी, 2026
आज जनपद चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा तहसील राजापुर में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ की अध्यक्षता करने के उपरांत तहसील कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और जन-सुविधाओं का जायजा लिया।
प्रभारी जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखों, पत्रावलियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रख-रखाव का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त सरकारी रिकॉर्ड्स को श्रेणीवार व्यवस्थित रखा जाए ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित सुलभ संदर्भ प्राप्त हो सके।कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष बल दिया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि कार्यालय में स्वच्छता का मानक बनाए रखा जाए और आगंतुकों के लिए बैठने व पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता अनिवार्य है। जन-शिकायतों के निस्तारण के पश्चात कार्यालय की आंतरिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना शासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी फूलचंद, उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश कुमार पाठक,
तहसीलदार राजापुर सहित अन्य संबंधित राजस्व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

[post-views]
Share
Now