चित्रकूट –डीएम ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने 05 शीर्ष बी0 एल0 ओ0 प्रशस्त पत्र व उपहार दे कर सम्मानित किया गयाजिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज दिनॉक-23 नवम्बर 2025 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 के अन्तर्गत विधान सभा 236 चित्रकूट में सबसे पहले गणना पत्रक संकलित कर डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 05 शीर्ष बी०एल०ओ० रमेश प्रसाद, भाग सं0-273, शिव प्रसाद, भाग सं०-323, जागेश्वर शुक्ल, भाग सं०-334, केशमनि, भाग सं0-110 एवं रोहित तिवारी, भाग सं०-300 को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा ओडी ओपी को बढ़ावा देते हुए लकड़ी के खिलौने देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अन्य बी०एल०ओ० को भी मतदाताओं को वितरित गणना पत्रक संकलित कर डिजिटाइजेशन का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






