Home / Updates / दिव्यांग मंदित बच्चों को फल मिष्ठान खाद्य सामग्री देकर अधीक्षक ने जाना हाल

दिव्यांग मंदित बच्चों को फल मिष्ठान खाद्य सामग्री देकर अधीक्षक ने जाना हाल

कौशाम्बी
दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान मानसिक मंदित आश्रय गृह तिल्हापुर मोड़ पेरई में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायअकिल अधीक्षक डॉ ललित सिंह पहुंचे और उन्होंने दिव्यांग मंदित बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनकी शिक्षा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की इस दौरान उन्होंने बच्चों का हाल-चाल जाना और बच्चों को फल मिष्ठान खाद्य सामग्री दे कर उनका हौसला बढ़ाया फल मिष्ठान खाद्य सामग्री पाकर दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी चमक उठी निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ ललित सिंह ने दीपमाला जन कल्याण संस्थान के रखरखाव साफ सफाई और बच्चों को देखते हुए बहुत खुश हुए अधीक्षक डॉक्टर ललित सिंह ने संस्थान के व्यवस्था की सराहना की उन्होंने कहा कि इस संस्थान को हम इसी तरह सहयोग करते रहेंगे दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान में रविवार को मनोचिकित्साक डॉक्टर राकेश पासवान ने मानसिक दिव्यांग मंदित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों को स्वस्थ रहने के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, प्रबंधक कश्मीर कौर ,समन्वयक अजीत कुमार तिवारी, प्रेम देवी, मालती, ऋषभ सिह, मोहित ,वा अन्य स्टॉप उपस्थित रहे

रिपोर्ट :मुज़फ्फर

[post-views]
Share
Now