ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय द्वारा नया थाना सरधुवा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय,मिशन शक्ति केन्द्र,जनसुनवाई कक्ष आदि स्थानों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं समय से कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक सरधुवा श्री शिवआसरे व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति रहें।
चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नया थाना सरधुवा का किया गया निरीक्षण






