Home / News / चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना बरगढ़ एवं थाना सरधुवा के प्रशिक्षु आरक्षियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये

चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा थाना बरगढ़ एवं थाना सरधुवा के प्रशिक्षु आरक्षियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय द्वारा थाना बरगढ़ एवं थाना सरधुवा के प्रशिक्षु आरक्षियों के कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आगामी त्यौहार बकरीद में शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराये जाने तथा अपराध गोष्ठी में प्राप्त आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षुओं के कार्यों का अवलोकन किया गया तथा अनुशासित रहकर थाना अभिलेख/महत्वपूर्ण डिजिटल ऐप की सिखलाई/अनुप्रयोग हेतु निर्देशित भी किया गया।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर यामीन अहमद द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी में एवं प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी निशिकान्त राय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को आगामी त्यौहार बकरीद को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now