Home / News / चित्रकूट -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के अनारम्भ एवं अपूर्ण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

चित्रकूट -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के अनारम्भ एवं अपूर्ण कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के निर्देश के क्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के अनारम्भ एवं अपूर्ण निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा हेतु कार्यदायी संस्था की (उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, कानपुर एवं यूपीसीएण्डडीएस बांदा) बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा,जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा),आरई (अमन बर्मा) यूपीसीएण्डडीएस बांदा रहे। जिलाधिकारी ने
बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के समस्त निर्माण कार्यों यथा एकेडमिक ब्लॉक एवं हास्टल ब्लाक, अतिरिक्त डॉरमेट्री, कम्प्यूटर लैब एवं टॉयलेट ब्लाक की प्रगति के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था को निर्देश कि
उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मानिकपुर व चित्रकूट के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता व शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाए जिसमें कार्यदाई संस्था
यूपीसीएण्डडीएस बांदा द्वारा अपगत कराया गया कि उक्त विद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है वर्तमान में रंगाई-पुताई का कार्य गतिमान है, अधिकतम 15 दिवस में विद्यालय हैण्डओवर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी, तथा उच्चीकृत के०जी०बी०वी० मानिकपुर (रामपुर कल्याणगढ) एवं
उच्चीकृत के०जी०बी०वी० मऊ ब,का कार्य प्रगति पर है,जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था यू०पी०सी०एल०डी०एफ०, कानपुर द्वारा बैठक में प्रतिभाग न किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए उक्त के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से उक्त स्थित से अवगत कराने व एमडी यू०पी०सी० एल०डी०एफ० कानपुर को अनारम्भ निर्माण कार्यों को यथा शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के सम्बन्ध में पत्र प्रेषित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये।

Tagged:
[post-views]
Share
Now