विभागीय निदेश के आलोक में जिले में दशहरा (दुर्गापूजा) में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बनाए गए पंडाल/टैंटों को भारतीय और बिहार की विरासत एवं परम्परा के प्रदर्शनी के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 25000 , 15000, एवं 5000 रुपया दिए जाने हेतु संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी द्वारा चयनित पूजा पंडालों के समितियों को 02-01-2026 को उपेन्द्र सिंह उप विकास आयुक्त बांका द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मौक़े पर प्रदीप कुमार,महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र बांका द्वारा बताया गया कि प्रथम पुरस्कार -श्री कृष्ण काली भगवती स्थान तेलडीहा पूजा समिति,द्वितीय स्थान – श्री श्री 108 दुर्गा पूजा गोरधोवा बाराहाट एवं विजयनगर स्थित पूजा समिति एवं तृतीय स्थान पर -ककवारा स्थित दुर्गा पूजा समिति को पुरस्कार के रूप में क्रमशः₹ 25000 /,₹ 15000 /एवं ₹ 5000/ रुपया का चेक समिति के संचालक को उप विकास आयुक्त, बांका द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर सभी पूजा समितियों के संचालको द्वारा जिला प्रशासन बांका एवं जिला उद्योग केंद्र बांका का आभार व्यक्त किया गया | मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।







