मिली जानकारी के अनुसार आज ग्राम मांडूवाला में मुख्य मंत्री रेशम विकास योजना के तहत लाभार्थीयों को जोड़ने के उदेश्य से राजकीय रेशम फार्म मांडूवाला में रेशम मेला 2026 का आयोजन किया गया मेले में कृषको को योजना से सम्बंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी गई वही खण्ड विकास अधिकारी दुवारा महिलाओ को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका से जुड़ने का आवाहन किया गया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शमा प्रवीन, खण्ड विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान मांडूवाला एवं अन्य ग्राम प्रधान व कार्यक्रम में अनेकों लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में मौके पर उपस्थित सभी कर्षको को रेशम विभाग के बारे में व रेशम विभाग के फसल के बारे मैं भी पूर्ण रूप से जानकारी दी और इस कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में जुड़ने वाले लोगों को आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गई इस कार्यक्रम को देखते हुए सभी मौके पर पहुंचे कृषक काफी उत्साहित नजर आए वही इस रेशम विभाग में फसल एवं जो कोकीन आदि तैयार की जाती है उसके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई इस प्रोग्राम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
रिपोर्ट. नईम सागर. सहारनपुर.






