Home / News / थाना चरथावल पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 290 ग्राम अवैध चरस व 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद।

थाना चरथावल पुलिस द्वारा 02 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से 290 ग्राम अवैध चरस व 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद।

ऑपरेशन सवेरा
“नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर”

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू “ऑपरेशन सवेरा” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ रवि शंकर तथा थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 28.11.2025 को थाना चरथावल पुलिस टीम दौराने गस्त/चैकिंग ग्राम सिकन्दरपुर जाने वाले रास्ते पर मोड के पास 02 सदिग्ध व्यक्तियों को खडा देखा तो पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 290 ग्राम अवैध चरस व 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना चरथावल पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के BACKWARD/FORWARD LINKAGES की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

  1. गुलाब पुत्र ओमपाल निवासी देवीपुरा थाना थानाभवन जनपद शामली।
  2. मनोज पुत्र ओमपाल निवासी देवीपुरा थाना थानाभवन जनपद शामली।

बरामदगी का विवरण-
✅ 290 ग्राम अवैध चरस
✅ 01 इलैक्ट्रानिक कांटा

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

  1. मु0अ0सं0 299/25 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हम दोनो काफी समय से स्मैक, चरस व नशीले पदार्थो का कारोबार करते है। हमारे द्वारा जनपद शामली में चरस तैयार की जाती है। तथा कुछ चरस अन्य लोगो से खरीदते है बाद में हम लोग उस चरस को जनपद मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर व हरियाणा में बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते है। आज हम लोग इस चरस को बेचने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया।

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री संजय कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
  2. उ0नि0 श्री निक्की मौहर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
  3. है0का0 342 दिनेश कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
  4. का0 2426 रोहित कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE

Tagged:
[post-views]
Share
Now