अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//कोरबा जिले के जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरीचोली में जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा स्वीकृत उचित मूल्य की दुकान (पी.डी.एस.) गोदाम सह दुकान निर्माण कार्य का लोकार्पण आज दिनांक 28 नवम्बर 2025 को गरिमामयी समारोह में सम्पन्न हुआ।
यह निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 12.40 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से पूर्ण किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय फूलसिंह राठिया। उनके आगमन से पंचायत परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने भव्य रूप से विधायक फूलसिंह राठिया का स्वागत किया। पारंपरिक ढंग से हुए स्वागत-सत्कार ने पूरे आयोजन को और अधिक उत्साहपूर्ण एवं यादगार बना दिया।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में— श्रीमती चन्द्रकांता कृष्णा राजपूत, सभापति एवं सदस्य, जनपद पंचायत कोरबा (क्षेत्र क्र.-22) एवं श्री किशन लाल कोसले, जनपद सदस्य, जनपद पंचायत कोरबा (क्षेत्र क्र.-21) शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री जयनेन्द्र कुमार (सरपंच ग्राम पंचायत कुकरीचोली) ने की। पूर्व सरपंच श्रीमती दीप्तिकमल कंवर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
समारोह का संचालन एवं व्यवस्थापन श्रीमती निर्मला श्रीवास, सचिव ग्राम पंचायत कुकरीचोली द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य रजगामार उषा देवी दिनेश कुर्रे, जनपद सदस्य देवरमाल सत्या विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि, दशरथ सिंह खड़िया(जनपद पंचायत कोरबा), आशीष गांगुली, कमलेश कुर्रे, लालसिंह कंवर(सरपंच देवरमाल), राजेश भारद्वाज (उप सरपंच प्रतिनिधि), शिमला बाई यादव (उप सरपंच), रिंकी राजेंद्र कंवर (सरपंच बरीडीह), निर्मला कंवर (उप सरपंच), डिगेश कुमार खांडे, रामसाय खड़िया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
नवनिर्मित पी.डी.एस. गोदाम सह दुकान भवन के लोकार्पण से ग्रामीणों को अब बेहतर भंडारण सुविधा और समय पर राशन उपलब्धता का लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया।






