Home / News / जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के नए अध्यक्ष बने मनोज चौहान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के नए अध्यक्ष बने मनोज चौहान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट*
कोरबा//कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर मनोज चौहान की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके चयन का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मनोज चौहान को यह ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कांग्रेसजनों में नए उत्साह का संचार हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसंपर्क और जनहित के कार्यों में नई गति आएगी
स्थानीय नेताओं ने भी उनके अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए बताया कि मनोज चौहान के आने से ग्रामीण कांग्रेस को नई दिशा मिलने की उम्मीद है
पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है इस अवसर पर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया,संतोष देवांगन, प्रवीण ओगरे, संतोष सूर्या, दीनानाथ राठिया, तिहारु राठिया,रोही दास, डोरेलाल कंवर, रजनीकांत पटेल, कुसुम द्विवेदी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now