Home / Local / रक्षाबंधन पर हैवानियत: चचेरे भाई ने बहन से राखी बंधवाने के घंटों बाद किया रेप और हत्या…..

रक्षाबंधन पर हैवानियत: चचेरे भाई ने बहन से राखी बंधवाने के घंटों बाद किया रेप और हत्या…..

औरैया (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन जैसे पवित्र त्योहार को शर्मसार करने वाला मामला औरैया जिले में सामने आया है। यहां 33 वर्षीय सुरजीत सक्सेना ने अपनी 14 वर्षीय चचेरी बहन से दिन में राखी बंधवाई और रात होते ही उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी और खून बहने लगा, तो आरोपी ने बदनामी के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को फांसी पर लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे।

घटना का खुलासा
यह वारदात बिधूना कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस को पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सुरजीत से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।

परिवार की भूमिका पर भी शक

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद परिवार ने मामले को दबाने की कोशिश की। इस वजह से पुलिस अब परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी सुरजीत सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि पीड़िता को न्याय दिलाने में किसी भी तरह की बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now