Home / Updates / सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द, 7 दिन में करना होगा सरेंडर…..

सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश: पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द, 7 दिन में करना होगा सरेंडर…..

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के लिए मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सागर धनखड़ हत्याकांड में उनकी जमानत रद्द करते हुए एक हफ्ते के भीतर आत्मसमर्पण करने का सख्त आदेश दिया है। 2021 से जेल में बंद सुशील को इस साल मार्च में दिल्ली हाई कोर्ट ने मुकदमे में देरी का हवाला देकर जमानत दी थी, लेकिन सागर के पिता की याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट ने यह राहत छीन ली। बीजिंग 2008 में कांस्य और लंदन 2012 में रजत जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले सुशील का नाम जब हत्या के मामले में आया, तो पूरी खेल दुनिया हैरान रह गई थी। फिलहाल जांच जारी है और अब सबकी निगाहें कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now