दिल्ली : कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के चुनाव में भाजपा बनाम भाजपा की एक दिलचस्प टक्कर देखने को मिली, जिसमें सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने जीत हासिल की। उनकी जीत ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि इस पद के लिए भाजपा के ही एक और कद्दावर नेता, संजीव बालियान, भी मैदान में थे, जिन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।
इस चुनाव में, कई दिग्गज नेताओं ने वोट डाले, जिनमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और अमित शाह जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने राजीव प्रताप रूडी के पक्ष में मतदान किया, जबकि अमित शाह ने संजीव बालियान को अपना वोट दिया।
इस जीत के साथ, बिहार के बेटे राजीव प्रताप रूडी ने न केवल अपने समर्थकों का मान बढ़ाया है, बल्कि भाजपा के भीतर भी अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन किया है। उनकी इस जीत पर उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह चुनाव एक बार फिर से यह साबित करता है कि राजनीतिक गलियारों में समीकरण हमेशा बदलते रहते हैं, और किसी भी पद पर जीत सुनिश्चित नहीं होती है। वही संपूर्ण विपक्ष में राजीव प्रताप के पक्ष में मतदान किया सोनिया गांधी खुद वोट डालने आई इसको बिहार चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है वही बालियान के लिए यह बहुत बड़ा झटका है
रिपोर्ट: फरहान अहमद






