सहारनपुर। सरकारी निर्माण कार्यों की आड मे जमकर अवैघ खनन का कारोबार कर खनन माफिया जमकर सरकार को रोजाना लाखों रूपये के राजस्व की चपत लगा रहे हैं। मजेदार बात यह है कि खनन विभाग तथा पुलिस की आंखों में धूल झोक कर प्रति दिन 40 से 50 ट्रैक्टर ट्रालियां एवं डम्परों के साथ-साथ बडे ट्रकों द्वारा अवैध रूप से पडोसी राज्यों हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश से भारी मात्रा में बोल्डरस के अवैध आपूर्ति उत्तर प्रदेश मे की जा रही है। हिमाचल तथा हरियाणा से अवैध खनन करके लाये जाने वाले बोल्डर्स को जिले की सीमा क्षेत्र में यमुना नदी के किनारों पर बनाये जा रहे तट बंधो मे खपाये जा रहे हैं मौजूदा समय मे यमुना नदी के किनारों पर जिले के गांव हुसैनपुर, ढिक्का कला, मन्धौर समेत कई अन्य गांव मे तट बन्ध बनाने का काम किया जा रहा है। तट बन्ध बनाने का ठेका केशर कन्शटैªक्शन इंजीनियर्स, एटा तथा जनपद फिरोजाबाद के रामवीर सिंह के नाम पर सिंचाई विभाग के द्वारा दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि तटबन्ध बनाने वाली फर्म तथा ठेकेदार हिमाचल व हरियाणा से बगैर रायल्टी बनवाये एवं बगैर आई.एस.टी.पी.के ही बोल्डर्स की आपूर्ति धडल्ले से यहां कर रहे हैं, जिससे सरकार को प्रति दिन लाखों रूपये के राजस्व की चपत लग रही है।
रिपोर्ट Naim.sagar






