झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ जिला शतरंज संघ झालावाड़ की बैठक जिला अध्यक्ष संजय हाडा की अध्यक्षता में अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित की गई जिला शतरंज संघ के सचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम जी चंद्रावल ने बताया की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता की राजस्थान शतरंज संघ द्वारा झालावाड़ में आयोजित करने की घोषणा की है इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर के अंडर 7 अंडर 9 आयु वर्ग के बालक बालिकाये विभिन्न जिलों से भाग लेंगे जिला उपाध्यक्ष अरविंद पाटीदार अनिल कंजोलिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता झालावाड़ के अग्रवाल सेवा सदन में होगी इस प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित की जाएगी, , मुकेश जैन अध्यक्ष नेटबाल संघ ,डॉ अलीम बैग सचिव जिला ओलंपिक संघ ने बताया कि प्रतियोगिता में आवास व्यवस्था ,टेंट व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मैदान व्यवस्था, जलपान व्यवस्था ,के लिए विभिन्न कमेटी बनाने का निर्णय लिया , विनोद खरनिवाल, इमरान सोलंकी, ने बताया ,पुरस्कार वितरण समिति उद्घाटन ,समापन कमेटी, प्रचार प्रसार कमेटी का शीघ्र घोषणा की जाएगी बैठक में इमरान सोलंकी, राजेंद्र सिंह शक्तावत,धर्मेंद्र सिंह राजावत सरफराज अख्तर कुरैशी ,राधे कृष्ण सिकरवार, शरीफ खान, वसीम रजा ,अजय गुप्ता ने अपने-अपने विचार और सुझाव पेश दिये कहा यह प्रतियोगिता झालावाड़ जिले में प्रथम बार होना गर्व की बात है झालावाड़ के बच्चो शतरंज खेल को सीखने को मिलेगा,प्रतियोगिता को सफल बनाने में झालावाड़ वासियों से सहयोग देने की अपील की






