वरिष्ठ पत्रकार अबु बकर शिबली की बेटी आफिया शिबली ने 12वीं में 90.1% अंक पाकर किया अपने परिवार का नाम रोशन
परिजनों में खुशी की लहर, शाह टाइम्स परिवार ने दी मुबारकबाद
सहारनपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं शाह टाइम्स के ब्यूरो चीफ अबु बकर शिबली की बेटी आफिया शिबली ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 90.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन किया है। आफिया की इस शानदार उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों और पत्रकार जगत में खुशी की लहर है।
अबु बकर शिबली ने बताया कि बेटी आफिया बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती है। आफिया की इस सफलता पर शाह टाइम्स परिवार, एक्सप्रेस न्यूज़ भारत टीम के सभी साथियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने दुआ की कि अल्लाह पाक भतीजी आफिया शिबली को जिंदगी के हर इम्तिहान में कामयाबी दे। वालदैन का साया हमेशा उन पर बना रहे और वह हमेशा खुश रहें। आफिया की इस कामयाबी ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
अल्लाह पाक आफिया को जिंदगी में
कामयाबी दे, वालदैन का साया सलामत रहे
शमीम अहमद






