भाजपा मेरठ में खलबली MP-MLA-MLC-सहित....... - Express News Bharat
September 29, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

भाजपा मेरठ में खलबली MP-MLA-MLC-सहित…….

  • यूपी के मेरठ जिले का मामला.
  • बीजेपी महानगर अध्यक्ष के करीबी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव..
  • .सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी लगातार रहे उसके संपर्क में।
  • अभी महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट का इंतजार
  • मेरठ के तमाम बड़े नेता पर मंडरा रहा है कोरोना संकट!
  • कई बड़े नेताओं ने किया अपने आपको क्वरनटीन

यूपी के मेरठ जिले में बीजेपी महानगर अध्यक्ष के करीबी और पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब भाजपाइयों में खलबली मच गई है। अब सभी को महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल रिपोर्ट के इंतजार में क्षेत्रीय अध्यक्ष, सांसद, विधायक, एमएलसी, पार्टी पदाधिकारियों ने अपने को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

गुरुवार को महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट आने की संभावना है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब सबकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने में जुट गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वे तो प्रारंभ से ही लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। घर से बाहर नहीं निकले। 

भाजपा नेता के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 24 घंटे पहले तक महानगर अध्यक्ष के साथ शहर में सभी कार्यक्रमों में कोरोना पॉजिटिव करीबी साथ-साथ नजर आया। 24 घंटे पूर्व तक भाजपा के सभी रसोई, पार्टी के कार्यक्रमों में कोरोना पॉजिटिव पार्टी नेता लोगों के साथ रहा। सांसद, विधायक, एमएलसी और पार्टी पदाधिकारी लगातार उसके संपर्क में रहे।

भाजपा एमएलसी के आवास पर एक कार्यक्रम में  महानगर अध्यक्ष और उनके करीबी शामिल रहे। अब जैसे ही महानगर अध्यक्ष के करीबी पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सांसद, विधायक, एमएलसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सभी का कहना है कि वे अब अगले आदेश तक प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के निर्देश की प्रतीक्षा करेंगे। 

 क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा अश्विनी त्यागी का कहना है कि  मैंने तो परिवार और बच्चों से खुद को अलग कर लिया है। जब तक महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का इंतजार करेंगे  डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा का कहना है कि महानगर अध्यक्ष के साथ अच्छा होगा। जनसेवा में वे लगे रहे।

दुर्भाग्य से उनके करीबी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वैसे मैं तो बाहर निकलता ही नहीं। लॉकडाउन का पालन कर रहा हूं

राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद ने बताया कि  महानगर अध्यक्ष के करीबी की रिपोर्ट आने के बाद से मैं मंगलवार से होम क्वारंटाइन हूं। अब घर पर मैंने सभी से मिलने से मना कर दिया है। केवल फोन से बात कर रहा हूं।  

कांता कर्दम, राज्यसभा सदस्य। का कहना है कि  महानगर अध्यक्ष के करीबी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मैंने घर पर ही खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट निगेटिव रहे।  

सत्यप्रकाश अग्रवाल, कैंट विधायक ने बताया कि पार्टी नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से मैं घर पर अलग कमरे में हूं। प्रार्थना है कि महानगर अध्यक्ष की रिपोर्ट अच्छी हो। मैं फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का पालन करूंगा। 

Share
Now