Home / News / धनोप जनकल्याण शिविर में विकास से ज्यादा गूंजीं शिकायतें, ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने खोली पंचायत की कार्यप्रणाली

धनोप जनकल्याण शिविर में विकास से ज्यादा गूंजीं शिकायतें, ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने खोली पंचायत की कार्यप्रणाली

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

धनोप में 11 आवासीय पट्टे, 37 नामांतरण और 2 खाता विभाजन के प्रकरण निपटे; सफाई व्यवस्था, अधूरे निर्माण कार्य और कथित अनियमितताओं पर उठे सवाल

फूलियाकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनोप में शुक्रवार को आयोजित जन कल्याण ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर–2026 प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीणों की शिकायतों का भी प्रमुख मंच बन गया। एक ओर राजस्व एवं प्रशासनिक विभागों ने कई लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यशैली, सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के समक्ष गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं।

सहकारी समिति धनोप परिसर में आयोजित शिविर में 11 आवासीय पट्टे, 2 खाता विभाजन, 37 नामांतरण, 7 फार्मर रजिस्ट्री, 13 शुद्धिकरण तथा 17 मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

वर्षों पुराना भूमि विवाद मौके पर सुलझा

शिविर में मिश्री पुत्र लक्ष्मण एवं सांवरा पुत्र रामदेव, निवासी धनोप ने खातेदारी भूमि के खाता संख्या 822 एवं खसरा संख्या 2357 के विभाजन का आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद तहसीलदार एवं शिविर सहप्रभारी रामदेव धाकड़ की मौजूदगी में भू-अभिलेख निरीक्षक सुरेश कुमार सुखवाल तथा पटवारी प्रकाश जाट ने मौके पर ही खाता विभाजन की प्रक्रिया पूरी कर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया। दोनों ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को सुनाई जमीनी हकीकत

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गांव की मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष शिकायतें रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि मुख्य चौराहों और प्रमुख मार्गों की

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now