Home / Politics / दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन! सौरभ भारद्वाज समेत 13 ठिकानो पर मारा छापा, सियासत गरमाई….

दिल्ली में ED का बड़ा एक्शन! सौरभ भारद्वाज समेत 13 ठिकानो पर मारा छापा, सियासत गरमाई….

दिल्ली में मंगलवार सुबह ईडी (Enforcement Directorate) की टीम ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई 5,590 करोड़ रुपये के अस्पताल निर्माण घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा है। इस मामले में सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन दोनों का नाम सामने आया है।

रेड के बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। आप सांसद संजय सिंह ने कहा “सौरभ जी के खिलाफ दर्ज केस पूरी तरह झूठा है। जिस वक्त का हवाला दिया जा रहा है, उस समय वे मंत्री भी नहीं थे। बीजेपी सरकार विपक्षी नेताओं को परेशान करने और जेल में डालने की साज़िश कर रही है। यह सब सिर्फ पीएम मोदी की डिग्री पर उठ रहे सवालों से ध्यान हटाने के लिए हो रहा है।”

आतिशी ने भी यही सवाल उठाया कि जब देशभर में मोदी की डिग्री पर बहस छिड़ी हुई है, तभी अचानक ईडी की रेड क्यों पड़ी? उनका दावा है कि आप नेताओं पर दर्ज सारे मामले राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे सत्येंद्र जैन को तीन साल जेल में रखने के बाद भी CBI और ED को आखिरकार क्लोज़र रिपोर्ट दाखिल करनी पड़ी।

आखिर क्या है अस्पताल निर्माण घोटाला?

2018-19 में दिल्ली सरकार ने 24 अस्पतालों के निर्माण के लिए करीब ₹5,590 करोड़ मंज़ूर किए थे।

नियम के मुताबिक काम 6 महीने में पूरा होना था, लेकिन 3 साल बाद भी ज़्यादातर अस्पताल अधूरे हैं।

लगभग ₹800 करोड़ खर्च होने के बावजूद सिर्फ 50% काम ही हो सका।

LNJP अस्पताल की लागत ₹488 करोड़ से बढ़कर ₹1,135 करोड़ पहुंच गई, जबकि प्रगति बेहद कम रही।

कई जगह बिना मंजूरी के काम शुरू किया गया और ठेकेदारों पर सवाल उठे।

अस्पतालों में हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (HIMS) 2016 से ही अटका हुआ है, जिस पर जानबूझकर देरी करने के आरोप हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now