Home / News / समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बलौदा बाजार से राजेश कुमार की रिपोर्ट


● समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ में मिल रही है लगातार कामयाबी
● आरोपी द्वारा पटपर भाटापारा में आने जाने वाले लोगों को चाकू लहराकर डराया, धमकाया जा रहा था
● आरोपी से एक धारदार चाकू किया गया जप्त

आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी प्रकार की भी सूचना, शिकायत अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 03.06.2026 को चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

आज दिनांक 03.06.2026 को समाधान सेल में सूचना मिला की एक आरोपी द्वारा पटपर भाटापारा में चाकू लहराकर आने जाने वाले लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा पटपर भाटापारा पहुंच कर आरोपी जयकुमार को हिरासत में लिया गया तथा आरोपी से एक चाकू जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 310/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपी- जयकुमार उर्फ भोला निर्मलकर उम्र 30 साल निवासी बजरंग वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now