Home / News / बरेली: फर्जी GST फर्म के जरिए ₹16.26 करोड़ की टैक्स चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली: फर्जी GST फर्म के जरिए ₹16.26 करोड़ की टैक्स चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली। बरेली पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म संचालित कर करोड़ों रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने फर्जी जीएसटी अभिलेख और फर्जी बिल तैयार कर केंद्र व प्रदेश सरकार के राजस्व को लगभग ₹16.26 करोड़ का नुकसान पहुंचाया।

मामले में राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना केंट ओर थाना इज्जतनगर पुलिस ने जांच के दौरान 23 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए हिमांशु कुमार (29 वर्ष) और कुंवर सनोज मौर्य (45 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे वर्ष 2019 से “हिम ट्रेड्स” के नाम से फर्जी फर्म बनाकर फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी पास-ऑन कर टैक्स चोरी का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस के अनुसार हिमांशु को फर्जी फर्म बनाने के एवज में करीब 3 लाख रुपये और सनोज मौर्य को कमीशन के रूप में करीब 7 लाख रुपये मिले थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹852 नकद, पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now