Home / News / धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ मंजूर अब मोदी के इस विश्वसनीय मंत्री को दिया गया…..

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ मंजूर अब मोदी के इस विश्वसनीय मंत्री को दिया गया…..

देश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर… केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद वरिष्ठ मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की सलाह पर स्वीकार कर लिया है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय ने देर शाम इसकी औपचारिक मंजूरी की घोषणा की। वहीं, प्रह्लाद जोशी अब उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

फिलहाल केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंप दी है

Tagged:
[post-views]
Share
Now