Home / News / पुरकाजी के विकास के लिए चेयरमैन ज़हीर फारूकी का एक ओर सराहनीय कार्य।

पुरकाजी के विकास के लिए चेयरमैन ज़हीर फारूकी का एक ओर सराहनीय कार्य।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी

पुरकाजी की दो मंजिला गौशाला रोड से बाईपास पर चढ़ने वाला रास्ता बनने की कवायद शुरू हुई।

पुरकाजी बॉर्डर भूराहेड़ी से लेकर फ़लौदा तक बाईपास पर एक भी कट ऐसा नहीं है जो पुरकाजी कस्बे में आने जाने लायक हो देश की पहली दो मंजिला गौशाला तक आने जाने या पशुओं का चारा लाने के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है आधे कस्बे के लोगों के लिए ये रास्ता बहुत ज्यादा अहमियत रखता है पुरकाजी चेयरमैन बाईपास पर चढ़ने उतरने वाले इस रस्ते को बनवाने के लिए कई सालों से प्रयासरत हैं चेयरमैन पुरकाजी जहीर फारूकी के अथक प्रयासों से और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर तक के हस्तक्षेप के बाद NHAI ने इस मार्ग को बनाने के लिए NOC नगर पंचायत पुरकाजी को दे दी है पहली NOC पर स्वयं चेयरमैन पुरकाजी ने कड़ी आपत्ति करके दूसरी NOC NHAI से ली है। चेयरमैन पुरकाजी ने बृहस्पतिवार को मार्ग की पैमाईश अपने सामने कराई है जल्दी ही बाईपास से पुरकाजी आने जाने वाला ये कच्चा मार्ग आरसीसी की सड़क के रूप में बनेगा जिससे पूरे पुरकाजी को फायदा होगा आस पास जमीनों की कीमतें बढ़ जायेगी आमजन को और गौशाला को लाभ मिलेगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now