(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
चितबड़ागांव (बलिया)। बलिया जनपद के चितबड़ागांव अंतर्गत ग्राम टिकरी में गुरुवार को आयोजित श्री श्री 1008 श्री माधव ब्रह्म बाबा विराट कुश्ती दंगल में महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अखाड़े में उतरे पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की।
दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों का अद्भुत शौर्य, साहस, पराक्रम एवं अनुशासन देखने को मिला। पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती कौशल से उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा एवं गौरवशाली खेल संस्कृति का अभिन्न अंग है। इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने वाले सभी पहलवानों एवं आयोजकों का प्रयास अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने सभी पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य एवं जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति की कामना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विराट कुश्ती दंगल में क्षेत्र के खेल प्रेमियों एवं बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति से आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।








