Home / Updates / 03 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी!16और 27 feb को वोटिंग 2मार्च को नतीजे……

03 राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी!16और 27 feb को वोटिंग 2मार्च को नतीजे……

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। तीनों ही राज्यों में चुनाव के नतीजों की घोषणा दो मार्च को होगी। तीनों ही राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है।

त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान होगा। वहीं, तीनों राज्यों में दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।

भारत-म्यांमार की सीमा पर भी होगा मतदान केंद्र
ऐसा मतदान केंद्र जो भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद है। गांव प्रधान का आधा घर म्यांमार में और आधा भारत में है। इस इलाके में भी मतदान केंद्र होगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now