Home / News / करतला क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की बड़ी लापरवाही समय से पहले बंद मिले केंद्र

करतला क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों की बड़ी लापरवाही समय से पहले बंद मिले केंद्र

करतला//छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के विकासखंड करतला में आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्र के कई आंगनबाड़ी केंद्र निर्धारित समय से पहले बंद पाए।
सरकारी नियमों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 11:00बजे तक होना चाहिए। जबकि
तस्वीरों में साफ दिख रहा आंगनबाड़ी केंद्र तिल्हापताई एवं रीवाबहार समय से पहले बंद मिले।

ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रों के समय से पहले बंद होने के कारण बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली पोषण आहार, प्रारंभिक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य ही इन सुविधाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है, लेकिन लापरवाही के चलते योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नियमित निरीक्षण और निगरानी व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह मामला शासन-प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जमीनी स्तर पर निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:
[post-views]
Share
Now