(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
बलिया जनपद के रसड़ा मथुरा पीजी कालेज रसड़ा में लंबे समय से खाली चल रहे प्रबंधक के पद पर आखिरकार विनोद सिंह ने अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। गोपालपुर निवासी विनोद चौबे लंबे समय से शिक्षा विभाग से जुड़े रहे। विनोद चौबे के प्रबंधक के रूप में कार्य भार ग्रहण कर लिए जाने से काफी दिनों से महाविद्यालय में ठप्प पड़े विकास कार्यों को एक बार पुन: शुरू होने की उम्मीदें जग चुकी हैं।






