Home / International / 20 लाख एनर्जी ड्रिंक पी गए अमेरिकी सैनिक फिर भी ईरान को नहीं हरा पाए पेंटागन का बड़ा…..

20 लाख एनर्जी ड्रिंक पी गए अमेरिकी सैनिक फिर भी ईरान को नहीं हरा पाए पेंटागन का बड़ा…..

ईरान के साथ जारी सैन्य अभियान के दौरान अमेरिकी सेना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि इस पूरे ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने करीब 9.5 लाख गैलन कॉफी और 20 लाख से ज्यादा एनर्जी ड्रिंक का सेवन किया।
जानकारी के मुताबिक, यह आंकड़े अमेरिकी सैन्य अभियान Operation Epic Fury के दौरान के हैं, जिसमें हजारों सैनिक लगातार हाई अलर्ट पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें लगातार जागते रहना, तेज़ फैसले लेना और कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ा।
पेंटागन ब्रीफिंग में बताया गया कि सैनिकों ने सिर्फ कॉफी और एनर्जी ड्रिंक ही नहीं, बल्कि 60 लाख से ज्यादा मील (खाना) भी खाया। इसके अलावा बड़ी मात्रा में निकोटिन का भी इस्तेमाल हुआ, जो इस मिशन के तनावपूर्ण माहौल को दर्शाता है। अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने हल्के अंदाज़ में कहा कि “हमने बहुत कॉफी और एनर्जी ड्रिंक ली, लेकिन मैं यह नहीं कह रहा कि हमें कोई समस्या है।”
यह खुलासा दिखाता है कि आधुनिक युद्ध सिर्फ हथियारों से नहीं, बल्कि सैनिकों की मानसिक और शारीरिक क्षमता से भी लड़ा जाता है। लगातार तनाव, नींद की कमी और तेज़ ऑपरेशन के बीच कैफीन जैसे साधन सैनिकों के लिए ‘ईंधन’ बन जाते हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now