
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से खासा नाराज हैं।
बृहस्पतिवार को सीतापुर पहुंचे सपा मुखिया ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस अपने चिरकुट नेताओं से सपा के लिए बयानबाजी न करवाएं।
अखिलेश ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए कहा कि अगर उन्हें पता होता ‘आईएनडीआईए’ गठबंधन विधानसभा स्तर पर नहीं है तो कांग्रेस से बात ही नहीं करते।
मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश बोले कि उनकी हैसियत क्या है।
आईएनडीआईए गठबंधन के बारे में वे कितना जानते हैं, कितनी बैठकों में थे। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेताओं से अपील हैं कि छोटे नेताओं से इस तरह की बयानबाजी न कराएं। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन की मीटिंग में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रात-रात भर वार्ता की
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान मुस्लिम हैं, इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है। सारी चीजों पर गौर करने से यही लगता है। अखिलेश बोले कि सवाल यह है, आजम खान के साथ साजिश कौन कर रहा है।
तो हम उसमें कभी मिलने नहीं जाते। समाजवादी पार्टी के साथ जैसा व्यवहार होगा वैसा व्यवहार उनको देखने को मिलेगा।