Home / Trending / कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान-MSP को लेकर नही होगा कोई बदलाव….

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान-MSP को लेकर नही होगा कोई बदलाव….

  • बाते 8 दिनों से जारी किसान आंदोलन (Farmers Protest) के बीच MSP को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ कर दिया है.
  • कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने साफ शब्दों में कह दिया है कि MSP में कोई बदलाव नहीं होगा

कृषि सचिव के बाद अब कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसान संगठनों के सवालों का जवाब दे रहे हैं. सरकार और किसानों के बीच 7 घंटे से बैठक जारी है. ये बैठक दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रही है. बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि एमएसपी को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा.

सूत्रों के मुताबिक, किसान संगठनों ने कहा कि जब विज्ञान भवन में बैठक के लिए आते हैं तो हमें चेक पोस्ट पर रोक जाता है. इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अगली बार से हम आपके लिए पुलिस एस्कॉर्ट भेजेंगे. सरकार के साथ बैठक में किसान संगठनों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की. किसानों का कहना है कि संसद सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को रद्द किया जाए.

इससे पहले 1 दिसंबर की मीटिंग में भी किसानों को सरकार की तरफ से चाय ऑफर की गई तो उन्होंने कह दिया था कि चाय नहीं, मांगें पूरी कीजिए। आप धरनास्थल पर आइए, आपको जलेबी खिलाएंगे। उधर, पंजाब के पूर्व CM और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल (92) ने किसानों के समर्थन में पद्म विभूषण लौटा दिया है। बादल को 2015 में ये अवॉर्ड मिला था। बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल 22 साल से NDA के साथ थी,

लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर में गठबंधन से अलग हो गई थी। इससे पहले 17 सितंबर को हरसिमरत कौर बादल ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। उधर, शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) के प्रमुख और राज्यसभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पद्म भूषण अवॉर्ड लौटाने का ऐलान किया है।

[post-views]
Share
Now