सहारनपुर में देर रात खत्म हुआ सांसद इकरा हसन का धरना, प्रशासन के लिखित आश्वासन पर बनी सहमति
सहारनपुर में देर रात चले राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम के बीच सांसद इकरा हसन का धरना आखिरकार समाप्त हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी की ओर से लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद सांसद और उनके समर्थकों ने धरना खत्म करने का फैसला लिया।
धरना समाप्त होने के बाद इलाके की स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन के अनुसार सांसद इकरा हसन और उनके समर्थक शांतिपूर्वक वापस लौट गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान थाने में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आया।
मौके पर स्थानीय विधायक आशु मलिक भी पहुंचे और उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ अधिकारियों से बातचीत की। सपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद सहमति बनी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
प्रशासन का कहना है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
अपनी बात मनवा कर ही मानी इकरा हसन सहारनपुर पुलिस प्रशासन के साथ विवाद में देर रात धरना समाप्त….

Tagged:#POLITICS





