रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
फुलिया कला। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) ओमप्रकाश चौधरी का फुलिया कला से जसवंतपुरा जालौर में स्थानांतरण होने पर तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में तहसीलदार रामदेव धाकड़ सहित तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने श्री चौधरी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक सेवाओं की प्रशंसा की। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने कहा कि श्री चौधरी ने अपने कार्यकाल में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहकर कार्य किया, जिससे क्षेत्रवासियों में उनकी विशेष पहचान बनी।
अंत में एसडीएम ओमप्रकाश चौधरी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फुलिया कला में मिला सहयोग एवं स्नेह वे हमेशा याद रखेंगे।
फुलिया कला उपखंड अधिकारी का विदाई समारोह संपन्न






