दोनों के शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में एक ही आम के पेड़ पर अलग-अलग चुन्नी के सहारे लटके मिले। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के संजनी गांव का मामला
यह खौफनाक वारदात बनियाठेर थाना क्षेत्र के संजनी गांव की है। मृतकों की पहचान 17 वर्षीय सुधा (पुत्री भगवानदास) और 19 वर्षीय अनिल (पुत्र योगेंद्र कुमार) के रूप में हुई। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे और काफी समय से एक-दूसरे से प्यार करते थे।
शादी की जिद पर अड़े थे दोनों
शुरुआती जानकारी और ग्रामीणों के मुताबिक, अनिल और सुधा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे और इसके लिए अपने-अपने परिवारों पर दबाव बना रहे थे। हालांकि, दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे। परिजनों के इस रुख से दोनों काफी दुखी और तनाव में थे।






