Home / News / जैविक खेती से लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर, किसान गोष्ठी में दी गई योजनाओं की जानकारी

जैविक खेती से लागत घटाने और उत्पादन बढ़ाने पर जोर, किसान गोष्ठी में दी गई योजनाओं की जानकारी

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड के भरपुरा पटपरा पंचायत सरकार भवन के सभागार में शनिवार को आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी सह क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, समेकित कीट प्रबंधन, फसल रोगों की पहचान व उपचार तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, आत्मा अध्यक्ष राम नारायण सिंह एवं बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता मुखिया भगवान साह ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने किया।

बीटीएम शशि रंजन ने आत्मा योजना के माध्यम से किसानों को मिलने वाले प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन की जानकारी दी। कृषि समन्वयक मुरारी प्रसाद सिंह एवं अभिजीत ने जैविक एवं प्राकृतिक खेती में स्थानीय संसाधनों के उपयोग, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती की लागत कम करने के उपाय बताए।

कृषि विज्ञान केंद्र, लदा के वैज्ञानिक डॉ. इम्ति ने किसानों को समेकित कीट प्रबंधन की जानकारी देते हुए फसलों में कीट एवं रोगों की समय पर पहचान कर वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फसल लगाने से पहले बीज उपचार करने से कई तरह की बीमारियों से फसल का बचाव किया जा सकता है।

बीएओ धीरज कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान किसानों ने उर्वरक की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं भी पदाधिकारियों के समक्ष रखीं। पदाधिकारी ने किसानों को शिकायत दर्ज कराने तथा उसके समाधान की प्रक्रिया के बारे में बताया।

कार्यक्रम में जिला पार्षद रीना राय, उपमुखिया राजबली राय, कृषि समन्वयक उमेश प्रसाद, एटीएम सत्यप्रकाश सिंह एवं विपुल भारती, किसान सलाहकार अमरेश साहनी, महावीर प्रसाद एवं वचनदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार, रामबहादुर सिंह सहित कृषि कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

[post-views]
Share
Now