Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

संबित पात्रा का राहुल पर पलटवार, बोले-कांग्रेस राज में थी भ्रष्टाचार की सुनामी

राहुल गांधी ने शनिवार को 50 क्षेत्रीय पत्रकारों से वीडियो लिंक के जरिए बातचीत की। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पूरा पैसा नहीं पहुंचता था। हमने छह करोड़ महिलाओं के खाते में पैसे पहुंचाए हैं। जो 70 साल में नहीं हुआ वो छह साल में हुआ है।

पात्रा ने कहा, ‘आर्थिक तूफान रोकने का सरकार ने इंतजाम किया है। पैसा सीधे लोगों की जेब में पहुंच रहा है। आठ करोड़ किसानों को पैसा दिया गया है। महिला जनधन खातों में सीधे पैसे डाले जा रहे हैं। विधवा, दिव्यांग, बुजुर्गों को पैसे दिए गए। अभी तक खातों में 34 हजार करोड़ रुपये डाले गए। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार की सुनामी थी। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार की सफाई की है। हम कोरोना को जरूर हराएंगे।’

Share
Now