शोएब अख्तर और मोहम्मद शमी के ट्विटर वॉर के बीच पूर्व कप्तान की हुई एंट्री, जाने क्या बोले अफरीदी…..

शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शमी ने लिखा, ”सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।” यह मामला वहीं से आगे बढ़ गया।

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्विटर पर ट्रोल कर दिया था। उसके बाद यह मामला आगे ही बढ़ता जा रहा है। अख्तर ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले के एक कमेंट को शेयर कर शमी को जवाब दिया। अब इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की भी एंट्री हो गई है।

शमी-अख्तर के बीच क्या है पूरा मामला?
शोएब अख्तर ने हार के बाद ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए शमी ने लिखा, ”सॉरी भाई! इसे ही कर्मा कहते हैं।” कुछ ही घंटों के अंदर शमी के इस जवाब को लाखों सोशल मीडिया यूजर ने लाइक किया और इस पर कई लोगों ने कमेंट भी किया। फिर बारी अख्तर की थी। उन्होंने हर्षा भोगले के एक बयान को शेयर किया। इसमें हर्षा पाकिस्तानी टीम की तारीफ कर रहे थे। अख्तर ने लिखा, ”इसे कहते हैं सेंसिबल ट्वीट।

अफरीदी ने क्या कहा?
अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। इससे नफरत फैलती है। उन्होंने कहा, ”जब आप संन्यास ले चुके होते हैं तभी इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए। यहां तो खिलाड़ी अपने टीम के लिए खेल रहा है। उन्हें ऐसी चीजों को जाने देना चाहिए। हमें इन सब चीजों को खत्म करना चाहिए न कि नफरत बढ़ाना चाहिए। अगर हम ऐसा करेंगे तो आम आदमी से क्या उम्मीद रख सकते हैं।

Share
Now