दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है। दिवाली के बाद से राजधानी की हवा जहरीली बनी हुई है। शुक्रवार सुबह भी दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई रही। हालात ऐसे हैं कि लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5:05 बजे दिल्ली का औसत AQI 402 दर्ज किया गया। वहीं, IIT दिल्ली में AQI 488, चांदनी चौक और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में 474 तथा पंजाबी बाग में 455 दर्ज किया गया। गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के कुछ इलाकों में AQI 500 के पार पहुंच गया।प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में GRAP-3 की पाबंदियां लागू की हैं, लेकिन इसके बावजूद हालात में खास सुधार नहीं दिख रहा है। बढ़ते प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और सुबह-शाम की सैर से परहेज करने की सलाह दी है।
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर जारी, AQI 500 के पार; GRAP-3 भी बेअसर…





