Home / News / लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ कोरबा में जन चौपाल का आयोजन

लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प के साथ कोरबा में जन चौपाल का आयोजन

काशी नगर एवं ग्राम रजकम्मा में मंडल स्तरीय जन चौपाल, एआईसीसी प्रभारी नवज्योति पटनायक ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से किया सीधा संवाद

कोरबा। लोकतंत्र की रक्षा और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के संकल्प को लेकर जिला कोरबा के काशी नगर एवं ग्राम रजकम्मा में मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एआईसीसी प्रभारी श्री नवज्योति पटनायक जी के साथ शामिल होकर स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक अधिकारों और आम नागरिकों के मताधिकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने रखा। इस दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने तथा प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की सुरक्षा के संकल्प को दोहराया।

जन चौपाल के माध्यम से आम जनता और कार्यकर्ताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनसंवाद आवश्यक है।

एक्सप्रेस न्यूज़ भारत
अशोक कुमार श्रीवास
बिलासपुर संभाग हेड (कोरबा)

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now