Home / News / झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से कई ट्रेनें रद्द, समस्तीपुर मंडल की रेल सेवाएं होंगी प्रभावित

झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग से कई ट्रेनें रद्द, समस्तीपुर मंडल की रेल सेवाएं होंगी प्रभावित

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के कारण समस्तीपुर मंडल से जुड़ी कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के अनुसार 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक नॉन-इंटरलॉकिंग, विशेष ब्लॉक और पोस्ट-एनआई कार्य किया जाएगा।

इस दौरान दरभंगा और रक्सौल रूट से जुड़ी कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस शामिल हैं।

ट्रेन संख्या 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं 17008 दरभंगा-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 1, 8, 11 और 15 दिसंबर को नहीं चलेगी।

इसी तरह 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस 7 और 14 दिसंबर तथा 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को रद्द रहेगी। 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद्द रहेगी।

वहीं 15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 8 से 15 दिसंबर तक हटिया में ही समाप्त होगी। हटिया-संबलपुर के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा। इसी प्रकार 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 1, 7 और 9 से 16 दिसंबर तक संबलपुर के बजाय हटिया से खुलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा NTES ऐप/वेबसाइट के माध्यम से अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now