लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा
समस्तीपुर । समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रेल ने भुज–बरौनी के बीच नई ट्रेन संख्या 19427/19428 भुज–बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन समस्तीपुर होकर संचालित होगी।
नई रेल सेवा की स्वीकृति पर समस्तीपुर की सांसद शाम्भवी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।
सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के परिचालन से समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात और अन्य क्षेत्रों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही, नई ट्रेन से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की जनता की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को प्राथमिकता के साथ उठाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। नई अमृत भारत एक्सप्रेस की स्वीकृति को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।







