Home / News / भरण-पोषण के 18 मामलों की सुनवाई, 5 का मौके पर निष्पादन

भरण-पोषण के 18 मामलों की सुनवाई, 5 का मौके पर निष्पादन

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को भरण-पोषण से संबंधित मामलों की सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई के दौरान कुल 18 मामलों पर विचार किया गया, जिसमें 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। इससे संबंधित पक्षकारों को त्वरित राहत मिली।

वहीं, शेष 13 मामलों में अगले नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी सुनवाई में इन मामलों का भी समयबद्ध तरीके से निपटारा सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि भरण-पोषण से जुड़े मामलों में जरूरतमंद और पीड़ित पक्षों को राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। लंबित मामलों की नियमित सुनवाई कर उनके शीघ्र निपटारे की दिशा में कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन की इस पहल से पारिवारिक विवादों के समाधान और संबंधित पक्षकारों को समय पर राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्रवाई की सराहना की गई।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now