अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
करतला//स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ब्लॉक करतला द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर 23 सितंबर 2026 को आयोजित होना था, जिसे प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह रक्तदान शिविर 25 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, करतला में आयोजित होगा। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन तथा थैलेसीमिया जैसे मामलों में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाताओं का योगदान जीवन रक्षक साबित होता है। रक्तदान शिविरों का उद्देश्य रक्त भंडार को मजबूत करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से नई तिथि 25 सितंबर 2026 को शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान करने तथा मानवता की इस सेवा में सहभागी बनने की अपील की है।
23 सितंबर का रक्तदान शिविर स्थगित, अब 25 सितंबर को होगा आयोजन






