Home / Local / यूथ सीएलजी से मजबूत होगा पुलिस-जन संवाद, डीजीपी राजीव शर्मा ने युवाओं को दिलाई कर्तव्य की शपथ

यूथ सीएलजी से मजबूत होगा पुलिस-जन संवाद, डीजीपी राजीव शर्मा ने युवाओं को दिलाई कर्तव्य की शपथ

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां। अजमेर रेंज के नवगठित यूथ सीएलजी सदस्यों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक को महानिदेशक पुलिस श्री राजीव शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने यूथ सीएलजी सदस्यों से संवाद करते हुए पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।
इस दौरान अजमेर रेंज आईजीपी डॉ. रवि ने यूथ सीएलजी सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय, जागरूकता और सहयोग के लिए शपथ भी दिलाई गई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री सागर राणा के निर्देशन में हाल ही में यूथ सीएलजी का गठन किया गया है। बैठक में यूथ सीएलजी सदस्य शोरभ हेड़ा, रामराज, रवेंद्र सोनी, शिवराज देवरिया, राहुल तेली, सुखदेव रैगर, ताराचंद सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। फूलियाकलां थाने से थानाधिकारी दिनेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल संदीप भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
बैठक में युवाओं को पुलिस के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, अपराध की रोकथाम में सहयोग करने तथा क्षेत्र में सकारात्मक एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now