Home / News / उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रस्तावित भ्रमण/निरीक्षण एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रस्तावित भ्रमण/निरीक्षण एवं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश सरकार के जनपद चित्रकूट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रस्तावित भ्रमण/निरीक्षण एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 05.09.2026 को जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से रामघाट,रामायण मेला का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, राहत वितरण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now