रसड़ा (बलिया)। श्री नाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्रीनाथ मठ, रसड़ा में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर रविवार को सकुशल संपन्न हुआ।आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।
आयोजक श्री नाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट की ओर से शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनमानस के प्रति हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस तरह के आयोजन समाज के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम हैं।









