Home / News / टेढ़ा में पीडीए जन पंचायत, 50 से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन

टेढ़ा में पीडीए जन पंचायत, 50 से अधिक लोगों ने थामा सपा का दामन

दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश

(हमीरपुर) सुमेरपुर क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव ने पीडीए जन पंचायत का आयोजन कराकर गांव के 50 से अधिक लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने टेढ़ा में पीडीए जन पंचायत का आयोजन कराकर सपा की नीतियों के बारे में बताते हुए कहा कि सपा में दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, छात्रों, महिलाओं का भविष्य सुरक्षित है सपा उनके लिए संघर्षरत है इस मौके पर गांव के 50 से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण करके 2027 में सपा की सरकार बनाने का आश्वासन दिया। सभी को राष्ट्रीय सचिव ने गमछा पहनकर सम्मानित किया। पीडीए जन पंचायत में सपा नेता नंदकिशोर शिवहरे, शिवशरण यादव, अवधेश यादव, नईम खान, राजेश सविता, परशुराम प्रजापति, ग्राम प्रधान नोखे लाल यादव, जुग्गीलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now